
Deoghar: बीते दिन देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी के स्थानीय बाजार निवासी ऋत्विक राज उर्फ बउवा की लाश घर के कुछ दूरी पर पेड़ से लटकी मिली थी। आरोप है कि ऋत्विक की हत्या कर दी गई थी और घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका दिया गया था।

मृतक के पिता राजेन्द्र राय ने पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया कराया हैं । पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी हैं । इस संबध में थाना प्रभारी मोहम्मद अफरोज ने बताया कि उनके पिता के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 81/2023 दर्ज किया गया हैं ।


