
Deoghar: देवघर डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की बिन्दुआर समिक्षा करतें हुए जिला खनन कार्यालय व वन प्रमंडल कार्यालय द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन व कोलयरी क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से कोयला निकालने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों व एसपी माइंस चितरा के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। वही अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारी को साथ में समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी करने का निदेश दिया। साथ ही कोयला चोरी को रोकने के उद्देश्य से देवघर व जामताड़ा जिला को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही। आगे उन्होंने 16 अक्टुबर से एनजीटी के रोक खत्म होने के बाद बालू खनन से जुड़े मामलों को लेकर खनन पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध खनन से जुड़े माफिया सक्रिय पाए जाते हैं उन्हें ऑन द स्पॉट वाहन को जब्त करते हुए माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलायें।
खनन के कार्यों के साथ-साथ राजस्व संग्रहण के कार्यों में लाए तेजी

उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा खनन टास्क फोर्स की बैठक के माध्यम से जानकारी ली गई कि राज्य स्तर से देवघर जिला का वर्तमान वित्तीय वर्ष में क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति हेतु क्या कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा कहा गया की राज्य एवं जिले के विकास में राजस्व का काफी अहम योगदान है। ऐसे में जिला खनन पदाधिकारी सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व संग्रहण के कार्य में तेजी लाए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, एसपी माईन्स के जीएम, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।


