
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन सबों की गिरफ्तारी सोनारायठाढ़ी थाना इलाके के भौरा जमुआ से की गयी है। सभी को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि इन अपराधियों के द्वारा विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं और कंपनियों के वेबसाइट के लूप हॉल को चिन्हित कर लाभूकों और यूजर को झांसे में लेकर ठगी का कार्य करते थे। इन सबों के पास से बरामद मोबाइल में पुरे भारत वर्ष में साइबर क्राइम के तीन लींक मिले हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इनके पास से 06 मोबाइल और 11 फर्जी सिमकार्ड बरामद किया गया है।
ये गये जेल

साइबर अपराध के जुर्म में शब्बीर अंसारी, बाजीर अंसारी, साजीद अंसारी, सुफीयान अंसारी साकिन भौंराजमुआ और अजय कुमार मंडल दौंदिया नावाडीह के नाम शामिल हैं। सभी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।



