
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सारवां रोड पर सोमवार की शाम 6:30 बजे के आसपास एक महिला के गले से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन की झपटमारी कर ली। कुंडा निवासी किरण देवी ने इसे लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वह अपने पोते का इलाज कराने के लिए दुधनिया निवासी सरोज महतो उर्फ गोगन को टोटो लेकर बुलाया। उपरांत मेन रोड पर अपने पोते को लेकर निकल आई। इस दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन की छिनतई कर फरार हो गया।

कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की पकड़ धकड़ में जुट गई है।


