spot_img
spot_img

दरिंदगी: पहले बच्ची को उठा ले गए, गैंगरेप किया, आंखें फोड़ डाली और हत्या के बाद बिना कपड़ों के नाले में दफना दिया

बिहार के बांका जिले में हैवानियत की हदें पार कर दी गयी है। यहां एक बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। मामला बांका के चांदन थाना इलाके का है।

Banka: बिहार के बांका जिले में हैवानियत की हदें पार कर दी गयी है। यहां एक बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। मामला बांका के चांदन थाना इलाके का है। यहां एक आठ साल की बच्ची को दरिंदे उस वक़्त उठा ले गए जब वो अपने अपने भाई और दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। दरिंदों ने बच्ची के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि उसकी आंखें फोड़ डाली और बिना कपड़ों के उसे एक नाले में बालू के नीचे दबा दिया।

बताया जा रहा कि पीड़िता के पिता बांका से बाहर काम करते हैं। वो होली में भी घर नहीं आ पाए थे। शनिवार की दोपहर में ही बच्ची गायब हो गई थी। पीड़िता के 5 साल के छोटे भाई ने बताया कि दीदी को कुछ लोग जबरदस्ती लाल रिक्शा से ले गए। उन लोगों ने मुझे छोड़ दिया। घर के लोगों ने तलाश शुरू की।

बच्ची की तलाश करते हुए जब परिवार वाले शनिवार की रात करीब 11:30 बजे चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, तो वहां नाले के ऊपर 2-4 कुत्ते घूम रहे थे। शक होने पर नाले में घुसकर देखा तो बालू के नीचे लाश दिखाई दी। बालू से लाश को ढंकने की कोशिश भी की गई थी। लाश बाहर निकाली तो परिजन पहचान गए। पीड़िता की आंखें भी फोड़ दी गई थी। शव पर कपड़े नहीं थे। लाश देखते ही परिजन चीखने लगे। परिवार के मुताबिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। वारदात की जानकारी मिलते ही चांदन पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में ले लिया।

परिजनों ने 3 लोगों पर शक हाजिर किया था। इसके आधार पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी लड़की के गांव के ही रहने वाले हैं। रिक्शे के मालिक अभी फरार है। उसकी खोजबीन चल रही है। फिलहाल बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप को लेकर कुछ कहा जा सकता है।

सड़क जाम करते लोग।

घटना के बाद पुरे इलाके में आक्रोश है। सभी बच्ची के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतर न्याय की मांग की है। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग बच्ची के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। इधर, पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!