
Deoghar: देवघर नगर थाना में लगभग 23 लाख रुपए के धोखाधड़ी किए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के शक्ति घाट पगला बाबा इलाके के रहने वाले संजय कुमार चौधरी ने दर्ज कराया है।

मामले में राकेश कुमार वर्मा उसकी पत्नी ज्योति कुमारी, भाई सौरभ वर्मा और मां अमेरिका देवी सभी नंदन पहाड़ निवासी को आरोपी बनाया है। मामले में कहा है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा उसके साथ जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर 23 लाख 50 हजार रूपये ठगी कर लिया और देवघर से फरार हो गया।

नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


