
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां है, यह अभी तक नहीं पता चल पाया है। भाजपा ने सीएम के लापता होने का पोस्टर जारी किया है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया अकॉउंट एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की सही जानकारी देने वाले को 11000 नगद राशि देने की बात कही है।

एक्स पर उन्होंने लिखा कि “तलाश है झारखंड के गुमशुदा मुख्यमंत्री की। जिन किसी भी सज्जन को यह व्यक्ति दिखें तो, दिये गये पते पर तुरंत सूचित करें। सही जनकारी देने वाले को 11 हजार नगद राशि दी जायेगी।”


