Dumka: शहर के धर्म स्थान मंदिर के सामने बाइक सवार दो उच्चकों ने एक महिला के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गये। पर्स में 1.60 लाख रुपए थे।
जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार को एसबीआई मुख्य शाखा से रुपया निकासी कर वापस जा रही थी। इसी बीच नगर थाना से कुछ ही दूरी पर धर्म स्थान मंदिर के सामने बाइक सवार उचक्कों ने छिनतई कर ली। घटना के बाद महिला नगर थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़ित महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंगरायडीह गांव निवासी पुष्पा राय है। पुष्पा राय एक निजी विद्यालय संचालित करती है। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए वह बैंक से रुपए की निकासी की थी। घटना के उद्भेदन के लिए नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।