
Deoghar: संताल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर की पूर्ण कार्यसमिति का गठन आज चुनाव पदाधिकारियों विभूति ठाकुर और डॉक्टर आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक में संपन्न कराया गया। बैठक में चुनाव पदाधिकारियों ने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संपूर्ण कार्यसमिति के चयन का परिणाम प्रपत्र अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल को सौंपा।

घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार संताल परगना चेंबर की पूर्ण कार्यसमिति और पदाधिकारी इस प्रकार हैं।

अध्यक्ष – आलोक मल्लिक
महासचिव – रितेश टिबरेवाल
उपाध्यक्ष – 1. पीयूष जायसवाल, 2. जितेश राजपाल एवं 3. निरंजन कुमार सिंह
संयुक्त सचिव – पंकज कुमार सुल्तानियां
कोषाध्यक्ष – प्रिंस सिंघल
*कार्यकारिणी सदस्य -*
1. कनिष्क कश्यप, 2. संजय मालवीय, 3. लक्ष्मण भाई पटेल, 4. संजय कुमार बंका, 5. आनंद साह, 6. उमेश राजपाल, 7. महेश कुमार लाठ, 8. बबलू केसरी।
सत्र 2023-25 की पहली कार्यकारिणी के बैठक में नई कार्य समिति ने निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कार्य समिति की बैठक की जाएगी जिसमें ट्रेड एवं इंडस्ट्री की समस्याओं पर चर्चा स्थाई एजेंडा होगा। दूसरा निर्णय लेते हुए नवनियुक्त कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल को जिम्मेदारी दी गई कि वह चेंबर के बैंक खाता को नए पदाधिकारी अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का नामांतरण एक सप्ताह के अंदर कर लें।

नए अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि सभी सदस्य सम्मिलित सहयोग और तालमेल से चेंबर के सदस्यों द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे। कार्यसमिति की ओर से उन्होंने दोनों चुनाव पदाधिकारियों को स्वच्छ चुनाव का दायित्व पूरा करने के लिए साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
चुनाव पदाधिकारी विभूति ठाकुर और डॉक्टर आलोक मिश्रा ने कहा कि इस पूरे चुनाव प्रक्रिया में निवर्तमान और नव नियुक्त कार्यसमिति ने पूर्ण सहयोग किया इसके लिए आप सबों को आभार है। उन्होंने चेंबर के सभी सदस्यों के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव कार्यों में सदस्यों का पूर्ण सहयोग काफी प्रशंसनीय रहा और इसी सहयोग के कारण बिना किसी तनाव के चुनाव कार्य संपन्न कराया जा सका।


