
Deoghar: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की धर्मपत्नी आर सुमति अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँची।

सभी ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी लोगो को मंदिर में प्रवेश कराया गया। देवघर डीसी विशाल सागर बाबा मंदिर में खुद मौजूद रहे।

आर सुमति को बाबा बैद्यनाथ मंदिर का तस्वीर देकर जिला प्रशासन ने स्वागत किया। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान कर गए।




