Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के टेहुनिया गांव में घास काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में घायल रिंकी देवी ने बताया कि उसके खेत से कुछ लोग घास काट रहे थे। इसका विरोध करने पर वे लोग झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते वे लोग गाली गलौज व मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए और उसे बचाया।
पिटाई किए जाने के कारण वह घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।