
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर पथरौल थाना इलाके से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम मुकेश कुमार दास है जो जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के छोटासंघर का रहने वाला है।

उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल एवं तीन सिम बरामद किया है। बताया जाता है कि वह झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना तथा पीएम आवास योजना के नाम पर कॉल कर उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयर ऐप इंस्टॉल कराकर खाता से सारा रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। उसकी गिरफ्तारी पथरौल थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव के पास सिथत ईंट के भट्टे के पास से की गयी है।


