
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में एक व्यक्ति के अपहरण को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला ठाढीदुलमपुर निवासी अभिषेक कुमार ने दर्ज कराया है। कहा है कि 21 सितंबर की रात 9:30 बजे के आसपास पल्सर बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचा।

कहा है कि उक्त दोनों व्यक्ति ने उसके पिता जीतेन्द्र सिंह से कहा अमन सिंह और नितेश सिंह ओम के यहां कुछ लोग बैठे हैं और केस का समझौता के लिए बुलाया है। कहा है कि उसके पिता दोनों अज्ञात व्यक्ति के साथ पल्सर पर बैठकर चले गए और आज तक वापस नहीं लौटे हैं। कहा है कि तीन नंबर फाड़ी बनर्जी रोड बमपास टाउन निवासी अमन सिंह, ओम सिंह और थाढ़ीदुलमपुर शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी निलेश कुमार सिंह द्वारा एक साजिश के तहत बुरे नियत से उसके पिता का अपहरण कर लिया गया है।

कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर अपहृत के बरामदगी को लेकर छापेमारी में जुट गई है।


