
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना इलाके के कुमैठा के पास शनिवार की देर रात को बाइक के धक्का लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम जगदीश मंडल है जो बसमनडीह का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद वह साइकिल से नाइट ड़यूटी करने जगरनाथ मिश्रा कॉलेज जा रहा था। उसी दौरान तेजगति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया।

आनन फानन में उसे इलाज के लिये देर रात को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया।



