
Deoghar: एक मार्च को लगने वाले महाशिवरात्रि व श्रावणी मेला को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन की बुलाई गई बैठक का अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने बहिष्कार करेगा। महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्लभ मिश्र ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने जिला प्रशासन की बैठक पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का मेला सिर्फ एक दिन के लिए होता है, जबकि श्रावणी मेला पूरे 30 दिनों के लिए होता है। इसके बावजूद जिले के उपायुक्त दोनों मेले को एक ही बिंदु में रखकर बैठक करने जा रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नही हैं।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी ने भी बैठक को लेकर उपायुक्त से एक सिस्टम बनाने की मांग की। साथ ही कहा कि महज औपचारिकता के लिए बैठक बुलाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से लिये गए निर्णय को अवश्य लागू किया जाना चाहिए अन्यथा महासभा ऐसे किसी भी बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है।


