
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के थाढीदुलमपुर में एक गली के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम मकबूल अंसारी है।

मकबूल ने बताया कि काफी दिनों से एक गली को लेकर गोतीया से विवाद चल रहा था। शनिवार को कुछ बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान गोतिया के लोगों ने भुजली से उसके ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। इसे लेकर उसने कुंडा थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है।

पुलिस आवेदन लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


