
Deoghar News : देवघर जिला की पुलिस पिछले पांच साल पुराने मामले के अपराधियों को ना केवल चिह्नित करेगी बल्कि उनकी सभी का समय-समय पर सत्यापन भी करेगी।

शुक्रवार को SP कार्यालय के सभागार में एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान SP सौरभ ने यह निर्देश दिया।

मासिक अपराध गोष्ठी के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से अपराध व अनुशंधान नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी, आपराधिक घटना को नियंत्रण करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही पांच साल पुराने चोरी, डकैती, लूट, एनडीपीएस जैसे मामले में शामिल अपराधियों को चिह्नित करते हुए सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा तीन साल पुराने कांडों का निष्पादन में तेजी व गुणवत्तापूर्ण करने को कहा।
क्राइम मीटिंग के दौरान पुराने कांडों के निष्पादन में देरी, वारंट के निष्पादन में कोताही सहित नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटना का अब तक उद्भेदन नहीं हो पाने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाया।
छठ पूजा को लेकर उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कहा कि इस बार विभिन्न छठ घाटों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसे देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर तैराक या गोताखोर की प्रतिनियुक्ति कराने को कहा गया है ताकि किसी भी अनहोनी पर टाला जा सके।
मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, मोहनपुर सर्किल इंस्पेक्टर कृष्णा नन्द सिंह, यातायात थाना प्रभारी संजय कुमार, साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम रजंन कुमार, रिखिया थाना प्रभारी
विरेन्द्र उरांव, देवीपुर थाना प्रभारी बुढई थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सारवां थाना प्रभारी कौशल सिंह, करौं थाना प्रभारी दीपक किशोर, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।



