Madhupur (Deoghar): मधुपुर स्थित राहत कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के निदेशक डॉक्टर इमरान अंसारी को मैरीलैंड स्टेट विश्वविद्यालय यूएसए के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में डी. लिट. की उपाधि और गोल्ड मेडल से आईएचसी दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह उपाधि किसी विशेष क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता है।
यह उपाधि डॉक्टर इमरान अंसारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। डॉक्टर इमरान 10 वर्षों से राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन का सफल संचालन कर रहे हैं। जामताड़ा के नारायणपुर में इंटर कॉलेज स्थापना की अनुमति लंबित है। मधुपुर के जगदीशपुर में सीबीएसई आवासीय इंटर कॉलेज की स्थापना प्रस्तावित है। डॉक्टर इमरान इसके पूर्व भी पीएचडी एशिया पेसिफिक गोल्डन आईकॉनिक अवार्ड, वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा महात्मा गांधी शिक्षा सम्मान एवं अन्य सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
गरीब और पिछड़े वर्ग को शिक्षा प्रदान करके विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रयास करते रहते हैं। डिलीट के लिए डॉक्टर इमरान को सम्मानित किए जाने पर शिक्षाविद, स्थानीय नागरिक छात्र-छात्राओं ने हर्ष जताया है।