
Deoghar: सोमवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और राबड़ी देवी शिव आराधना के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचे।

यहां दोनों पति-पत्नी ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद बाबा का दूध से अभिषेक किया।

इस दौरान बाबा मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
बता दें कि रविवार को लालू प्रसाद और राबड़ी देवी पटना से देवघर बाबा बैद्यनाथ की आराधना के लिये पहुंचे थे, जहां देवघर एयरपोर्ट पर ही दोनों का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। देवघर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद दोनों आज सुबह बाबा की आराधना के लिए बाबा मंदिर पहुंचे।



