Ranchi: बेंगलुरू स्थित नित्यानंद आश्रम के संचालक पर (On the director of Nityananda Ashram located in Bengaluru) रांची निवासी एक इंजीनियर कृष्णा पाल का अपहरण (Kidnapping of Krishna Pal, an engineer from Ranchi) कर लिए जाने का आरोप लगा है। इसे लेकर इंजीनियर के पिता दयाशंकर पाल ने रांची के सुखदेव नगर थाने में FIR दर्ज कराई है।
इंजीनियर के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृष्णा पाल ने बेंगलुरु से वर्ष 2019-23 में बीटेक का कोर्स किया। इसके बाद उसकी नौकरी वहीं एक मल्टीनेशनल कंपनी में लग गई।
इसी दौरान कोरोना फैलने पर उसने बेंगलुरु के नित्यानंद आश्रम में शरण ली, जिसका संचालक निरामया है। अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है। वह हाल में बेटे का पता लगाने के लिए बेंगलुरू के आश्रम में गए।
उन्होंने आश्रम में जाकर पता लगाने की काफी कोशिश की। लेकिन, न तो जानकारी दी गई और न ही आश्रम में प्रवेश करने दिया गया। आश्रम के अन्य लोगों से भी पता लगाने की कोशिश की, पर किसी ने भी कुछ नहीं बताया।
उन्हें संदेह है कि आश्रम के संचालक ने ही उसका अपहरण किया है। बाध्य होकर दयाशंकर पाल रांची लौटे और यहां प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने बेटे की तलाश की गुहार लगाई है।
सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए रामनगर थाना बेंगलुरु को फॉरवर्ड कर दिया है। (IANS)