
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड दुर्गा मंदिर के पास एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की सम्पति की चोरी कर ली। इसे लेकर संकरी देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 6 सितंबर को अहले सुबह दो से तीन बजे के बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर 22 पीस साड़ी, 6भर का चांदी का पायल, 4 भर का सिकड़ी, सोने का मंगलसूत्र तथा 12 हजार नकद कि चोरी कर ली। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


