Deoghar: बेटा को बचाने के चक्कर में एक पिता ने बुधवार की सुबह कुआं में छलांग लगा दी और इस क्रम में वह घायल हो गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र अंबाडीह निवासी संजू मुर्मू का 18 वर्षीय बेटा कृष्णा कुमार खेलने के क्रम में घर के पास स्थित कुआं में गिर गया। पिता ने बेटे को कुआं में गिरते हुए देख लिया। वह दौड़ता हुआ और और बेटा को बचाने के लिए उसने कुआं में छलांग लगा दी। काफी प्रयास
के बाद उसने अपने बेटे को तो बचा लिया। लेकिन उसे बचाने के चक्कर में वह खुद घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के बच जाने से सभी ने राहत की सांस ली और संजू की बहादुरी की तारीफ भी की।