
Ranchi: अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren in illegal mining case) सहित 20 के खिलाफ साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में मंगलवार को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की गई।

इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, पंकज मिश्रा, मनीष तिवारी, विभूति कुमार, रामनिवास यादव, अनुरंज किस्फोटा, राजेंद्र दुबे और प्रमोद मिश्रा के नाम भी शामिल हैं। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है।

इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट ने 27 अप्रैल को आदेश जारी किया था। याचिकाकर्ता तीर्थनाथ आकाश ने 21 मई 2021 को झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया था कि आरोपितों की मिलीभगत से साहिबगंज में रोजाना 1000 से अधिक ट्रकों से अवैध पत्थर की ढुलाई हो रही है।
साहिबगंज के पत्थर व्यवसाई दहू यादव, विष्णु प्रसाद यादव, गुड्डू, आलोक रंजन, अवध किशोर सिंह, टिंकल भगत, बच्चू यादव, संजय कुमार यादव, भगवान भगत, भावेश भगत और विक्रम प्रसाद सिंह को इस मामले में आरोपित बनाया गया है। (HS)



