
Madhupur/Deoghar: देवघर जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को कॉलेज रोड स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय 16वीं सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

पहला मैच प्रदर्शनी मैच के रूप में बोकारो और सरायकेला खरसावां के बीच खेला गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महेंद्र मुनि शिशु विद्यामंदिर एवं आकाश डांस एकेडमी के बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

चैंपियनशिप 4 नवंबर से 6 नवंबर तक डे नाइट खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप में देवघर, गिरीडीह, जामताड़ा, रांची, बोकारो , जमशेदपुर, सरायकेला, गुमला सहित 18 जिलों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।


