
Deoghar: देवघर महिला थाना में दो लाख रूपये दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किये जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना इलाके के रांगाटांड़ निवासी बिंदू कुमारी पति अयोध्या दास ने दर्ज कराया है।

कहा है कि उसकी शादी देवघर जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र के बिरनियां गांव निवासी अयोध्या दास के साथ 5 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चला। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ससुराल वालों के द्वारा मायके से दहेज के रूप में दो लाख रूपये मांग कर लाने की बात कही जा रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो पति सहित भैंसूर नवल दास, ससुर मकूट दास, सास मंजू देवी, गोतनी सुलेखा देवी और कई गांव वालों के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर कर दिया।

इसकी जानकारी जब उसने मायके वालों को दिया तो सभी लोग धमकी देने लगे। 02 सितंबर की सुबह पति कुछ अंजान गावं वालों के साथ मिलकर दुबारा मारपीट किया गया। मामला दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।



