
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मायके वालों पर पति को आग लगाकर जान से करने का प्रयास का मामला दर्ज कराया है। यह मामला थाढ़ीदुलमपुर निवासी राधिका देवी पति सुभाष कुमार मेहरा ने दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पति से इसका मेंटेनेंस का केस चल रहा था। उसका पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करता था, 5 दिन पूर्व ही वह अपना घर आया था। कहा है कि कोर्ट में दोनों समझौता करने वाले थे। 1 अगस्त को अपने माता-पिता के साथ कोर्ट भी गई थी लेकिन कोर्ट बंद रहने के कारण वापस लौट गई थी। घर पर उसका छोटा भाई पंकज कुमार मेहरा उर्फ पंचू दास, उसकी पत्नी रूपा देवी, शाला शंभू कुमार एवं मांझीला शाला सभी मिलकर उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। उपरांत सभी परिवार के सदस्य मिलकर झगड़े को शांत कराया।

कहा है कि 2 अगस्त को दिन के 10:30 बजे अपने बच्चों को वह खाना खिला रहे थे। तभी उसके पति ने उसे दतवन और पानी मांगा। वह पानी लाने चली गई इस दौरान उसके पति जोर-जोर से घर में चिल्लाने लगे। तभी वह देखी कि उसका भाई, उसकी पत्नी और भाई का साला उसके घर से भाग रहा है। उसका पति भी जोरों से चिल्ला कर कह रहा था कि चारों ने मिलकर उसे आग लगा दिया है। उपरांत वो कंबल लेकर दौड़ी और आग को बुझाया तबतक उसके शरीर का लगभग 70 प्रतिशत भाग जल गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


