
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक पति ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन- फानन में परिजनों ने उसे गंभीरावस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति का नाम सुभाष मेहरा है जो ठाढ़ीदुलमपुर का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बताया कि शनिवार को दोनों के बीच सुबह से ही लड़ाई- झगड़ा शुरू हो गया। अंतत: गुस्से में आकर सुभाष ने अपने शरीर में आग लगा लिया। जब तक उसके शरीर में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया जाता तबतक उसके शरीर का 75 प्रतिशत भाग जल गया।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।



