
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक टोटो चालक के साथ मारपीट कर नकदी छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित परेश कुमार गौशवामी, जो छिट खिजुरिया का निवासी है और टोटो चलाकर जीविकोपार्जन करता है, ने इस संबंध में कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, परेश कुमार गौशवामी देवघर से एक मरीज को लेकर जोगीडीहा गया था। मरीज को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान दौरी पुल के पास तीन व्यक्तियों ने उसका टोटो रुकवाया। आरोप है कि तीनों व्यक्ति उससे पैसे की मांग करने लगे।

पीड़ित के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उससे तीन हजार रुपये छीन लिए गए। घटना में उसे चोटें भी आई हैं। किसी तरह वहां से निकलकर वह कुंडा थाना पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के टोटो चालकों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।


