
Deoghar: ठगी के एक आरोपी की तलाश में मुंबई के मालवणी थाना पुलिस देवघर नगर पहुंची। मालवणी थाना के पुलिस उप निरीक्षक अनुराग दिक्षित के नेतृत्व में एक टीम यहां पहुंची है।

टीम ने नगर थाना के सहयोग से ठगी करने वाले का लोकेशन लेकर गोविंद भवन अमृता स्कूल के पास गई थी। समाचार लिखे जाने तक टीम छापामारी में जुटी थी।



