
Deoghar: श्रावणी मेला-2023 में देवघर आने वाले देवतुल्य कांवरियों और आगंतुको को शुद्ध एवं स्वच्छ खान-पान उपलब्ध हो इसके लिए खाद्य प्रशासन सदैव तत्पर है। जिसको लेकर डीसी, देवघर द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा दल अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर एवं अभिहित अधिकारी-सह- अपर मुख्य चिकितसा पदाधिकारी, देवघर के द्वारा प्राप्त निर्देश में सतत् कार्य कर रही है।

इसी के तहत शुक्रवार को जसीडीह, माणिकपुर अवस्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान, जैसे होटल, ढाबा, खुदरा विक्रेता, आदि में जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के क्रम में दुकानों से लड्डु, जलेबी, हल्दी, दाल आदि सामग्रीयों की जाँच की गयी। जाँच में सभी खाद्य सामग्री, खाद्य सुरक्षा मानक पर सफल पाये गये।

साथ ही सारवाँ बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान यथा- राजेश प्रतिष्ठान भंडार, हरेन्द्र मिष्ठान भंडार, गोविन्द मिष्ठान भंडार, माँ लक्ष्मी स्वीट्स, बर्णवाल स्वीट्स आदि प्रतिष्ठानों में जांच की गई।
इन प्रतिष्ठानों में कुल 28 खाद्य पदार्थ की ऑन स्पॉट जाँच की गयी, जिसमें 4 जगह जलेबी, छोला, लड्डु में अखाद्य रंग पाया गया, जिसे चेतावनी देकर नष्ट करवाया गया।


