
Godda: गोड्डा के बड़े और प्रतिष्ठित व्यवसायी अमर टेकरीवाल के घर आज सुबह से ED ने छापेमारी शुरू की है। लगभग 7 बजे 10 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है।

ज्ञात हो कि पिछली सरकार में अमर टेकरीवाल की फर्म शराब व्यवसायी योगेंद्र तिवारी के साथ बालू के टेंडर वगैरह के साथ शराब के कारोबार में भी साझा रूप से कार्य किया करते थे।इसी वजह से योगेंद्र तिवारी के साथ जुड़े व्यवसायिक संबंधों के कारण गोड्डा के व्यवसायी अमर टेकरीवाल के घर भी आज ED की टीम ने छापेमारी शुरू की है।

जानकारी हो कि पूरे राज्य में आज सुबह से ही 32 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है।


