नई दिल्ली।
रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शक्तिकांत दास ने बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है।

उन्होंने बताया है कि हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से उन्होंने सतर्क रहने के लिए कहा है। रिजर्व बैंक का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा और वह आईसोलेशन में काम करेंगे।

शक्तिकांत दास ने रविवार को ट्वीट किया- "मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मुझमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। मैं काफी हद तक बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं। जो लोग हाल में मेरे संपर्क में आए हैं उन्हें मैंने सतर्क कर दिया है। आइसोलेशन में रहकर मैं काम जारी रखूंगा। रिजर्व बैंक का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। मैं फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से सभी डिप्टी गवर्नर्स और अन्य अधिकारियों के संपर्क में रहूंगा।



