
Deoghar: गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने देवघर में मंगलवार को राज कुमार झा की नई पुस्तक “संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य, नगरपालिका, औद्योगिक प्रशिक्षण परीक्षा में उपयोगी “एग्जाम गुरु पब्लिकेशन” द्वारा प्रकाशित, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग चैप्टर वाइज वस्तुनिष्ठ खोरठा का विमोचन किया।

सांसद ने कहा कि झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सम्पूर्ण जानकारी से भरी यह पुस्तक निश्चय ही विद्यार्थियों के लिए पठनीय है। राज कुमार झा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि राज कुमार झा का प्रयास काफी सराहनीय है। उम्मीद है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी।

पुस्तक के लेखक राज कुमार झा ने कहा कि मेरी यह पुस्तक झारखंड के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समर्पित है। इस किताब को सरल एवं सटीक बनाने में भरपूर कोशिश की गई है, ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सके।
स्नातक स्तरीय सभी परीक्षाओं में विशेष रूप से उपयोगी है। झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि कठिन परिश्रम से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए उपयोग साबित होगी।


