
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरियारबांधी इलाके में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। मारपीट में एक महिला का हाथ टूट गया। इसे लेकर घायल ललीता देवी ने मामला दर्ज कराया है।

मामले में गिरीश राम, मनोज राम, रंजीत राम पंकज राम , बुधन राम को आरोपी बनाया है। कहा है कि मामूली से रास्ता विवाद को लेकर उपरोक्त लोगों द्वारा लाठी, रड से अचानक हमला कर दिया गया।

इस घटना में वह और उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गये। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


