
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने एक घर का खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। इसे लेकर पुरनदहा निवासी नागेंद्र कुमार यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 20 अगस्त को सुबह 4 बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उपरांत आसपास के लोगों एवं 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस पीसीआर पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची। जांच के दौरान देखा गया कि खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे के अंदर रखे गोदरेज का लॉक तोड़कर सारे सामान की चोरी कर ली है ।

चोरी हुए सामानों में लगभग 3 लाख का जेवरात और 32 हजार रूपये नगद शामिल है। आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


