
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा घाट से शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे के आसपास आसाम के एक श्रद्धालु का बैग चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

इस मामले को लेकर आसाम के ढ़िबरुगाढ़ जिला के दुलियाजान निवासी कमलेश प्रसाद गुप्ता ने नगर थाना मे आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह अपने साथियों के साथ सुल्तानगंज से जल भर कर पैदल बाबाधाम पूजा करने शुक्रवार को पहुंचे थे। सुबह शिवगंगा मे स्नान कर घाट पर पूजा कराने वाले पंडा के संन्दुक पर बैग रख कर संकल्प कराने लगे। इसी बीच अज्ञात चोरो ने बैग कि चोरी कर ली।
कहा है कि बैग मे 40 हजार रूपये नकद, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल, दवा और कुछ कपड़े थे। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच मे जुट गई है।



