
Deoghar News: देवघर जिले के अलग-अलग स्थान पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे एक स्कूली छात्रा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में सोनारायथाढी थाना क्षेत्र के चन्दना गावं निवासी मयंक कुमार, गोपीडीह निवासी 9वीं कि छात्रा बबली कुमारी और श्रावाणी मेला को लेकर खिजुरिया में तैनात जवान सौरव कुमार के नाम शामिल हैं।

घायल चंदना गावं निवासी मयंक कुमार ने बताया कि वह सोनारायथाढ़ी से अपने घर जा रहा था। उसी क्रम में एक अंज्ञात बाइक चालक धक्का मारकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों की घटना की बाबा जानकारी दी। उपरांत परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
वहीं घायल छात्र बबली के परिजनों ने बताया कि वह गोपी डी गर्ल्स हाई स्कूल में नवमी क्लास मे पढ़ाई करती है। मंगलवार को वह स्कूल जा रही थी उसी क्रम में एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा उसे धक्का मार दिया गया। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
तीसरी घटना रखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया रेलवे ओवर ब्रिज के पास कि है। वहां श्रावणी मेला को लेकर तैनात एक पुलिस के जवान को लापरवाही व तेज गति से टोटो चलाते हुए चालक ने धक्का मार दिया और मौके पर से टोटो लेकर फरार हो गया। आनन फानन में घायल जवान सौरव कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।


