
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के अवसर पर देवघर शहरी क्षेत्र से कुछ गन्तव्य स्थानों तक परिचालित छोटे वाहनों का किराया निर्धारण के संबंध में समीक्षा की गई। जिसमें वर्ष 2018 से 2023 तक ईंधन मूल्य में बढ़ोत्तरी को देखते हुए निम्न प्रस्ताव पारित किए गए।

देवघर शहरी क्षेत्र से निम्न गन्तव्य पथों पर किराया निर्धारण….

1) देवघर से जसीडीह 16 रुपया।
2) देवघर से रोहिणी 16 रुपया।
3) देवघर से रिखिया 16 रुपया।
4) देवघर से कोठिया 16 रुपया।
5) देवघर से दर्दमारा 20 रुपया।
6) देवघर से तपोवन 20 रुपया।
7) देवघर से बलियाचौकी 20 रुपया।
8) देवघर से चोपामोड़ 20 रुपया।
9) देवघर से देवीपुर 25 रुपया।
11) जसीडीह रेलवे स्टेशन से देवघर नगर निगम क्षेत्र में रिजर्व की स्थिति में तीन पहिया वाहन का किराया 130 रुपया।
इसके अलावा उपरोक्त अंकित 10 (दस) पथों पर निर्धारित किराया को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए उसे पारित किया गया है। साथ ही उपरोक्त प्रस्ताव पर पारित किराया दर से अधिक रकम की वसूली की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित वाहन के चालक अथवा वाहन स्वामी पर विधिसम्मत कार्रवाई किया जाएगा।


