
Deoghar: देवघर नगर थाना में कट्टा सटा कर जबरदस्ती मोबाइल छिनतई कर लेने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बेलाबगान निवासी सोनू कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि बरमसिया निवासी जुगनू महथा अपने तीन चार अंज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर उसे कट्टा सटा दिया और जबरदस्ती मोबाइल की छिनतई कर ली। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।




