Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अमगरिया गांव में चौकीदार संजय मिर्धा के निर्माणाधीन मकान से 20 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने फंदे से लटका बरामद किया है। मृतक का नाम ताराबाद गांव निवासी चिंटू रामानी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक चिंटू रामानी व चौकीदार संजय मिर्धा का पुत्र से दोस्ती थी। गुरुवार शाम वह परिजनों को चौकीदार के घर जाने की बात कहकर निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को लगा कि वह चौकीदार के घर ही रूक गया।
शुक्रवार सुबह राहगिरों की नजर निर्माणाधीन मकान में कपड़े से बनी रस्सी के फंदे से लटकते शव पर पड़ी। ग्रीमणों ने इसकी जानकारी चिंटू के परिजनों को दिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उपरांत रिखिया थाना को भी घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार गोप सदलबल घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी ने परिजन सहित आसपास के रहने वालों से घटना के संबंध में पुछताछ किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। रिखिया पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाना में मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं दिया गया है। फिलहाल रिखिया पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।