New Delhi: चुनाव आयोग ने झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उप-चुनाव का एलान कर दिया है. यहाँ 5 सिंतबर को उपचुनाव होगा. नतीजे 8 सितंबर को घोषित किए जाएंगे. ये सीट जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई है.

भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में उपचुनाव के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है. उम्मीदवारों के नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 18 अगस्त को पूरी कर ली जाएगी. 21 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम 21 अगस्त तक वापस ले सकते हैं.

इसके बाद 5 सितंबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी. 10 सितंबर तक उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.



