
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल के समीप स्थित गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही आग पूरे गोदाम में फैल गयी। भंडार गृह से धुआं चारों ओर फैलने लगा। जानकारी मिलते ही उपाधीक्षक डा. प्रभात रंजन, सीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक अरुण चौधरी, लिपिक तारकेश्वर सिंह, मनीष सिंह, अरुणानंद झा सहित सदर अस्पताल व सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत कर्मियों भंडार गृह पहुंचे ।

सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी सहित सदर अस्पताल में कार्यरत वार्ड बाय आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के लिए कर्मियों ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया। ब्लीचिंग पाउडर से निकलने वाला गैस की वजह से कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बावजूद मास्क पहनकर कर्मियों ने लगभग आठ अग्निशमन यंत्र की मदद से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।


इसी बीच सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। हालांकि आग से भंडार गृह का सभी दरवाजा व खिड़की जल गया। विभाग की माने तो भंडार गृह में 25 बोरा ब्लीचिंग पाउडर रखा हुआ था। जो पूरी तरह से जलकर खत्म हो गया। आग लगने का स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। भंडार गृह में बिजली नहीं था।
इसलिए शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह नहीं हो सकता है। किसी असामाजिक तत्व द्वारा आग लगने की आशंका अग्निशमन टीम के सदस्यों ने व्यक्त किया है।
वहीं आग बुझाने के क्रम में मलेरिया विभाग के एफएलए रवि सिन्हा, सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक तरूण तिवारी, स्टोर सहायक सौरभ कुमार व आउटसोर्सिंग कर्मी कुमार शुभम की आग बुझाने के दौरान ब्लीचिंग पाउडर से निकली वाली गैस की वजह से सांस लेने, बैचेनी और खांसी की शिकायत होने पर सभी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया


