Deoghar: देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने जीजा पर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि उसके बड़ी बहन का पति एक अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। वह कई बार उससे नाजायज संबध स्थापित करना चाहता था।
उसके मनसुबे को कामयाब नहीं होने दिया। 20 जुलाई 2023 की रात उसे एक व्यक्ति ने आकर कहा कि बड़ी बहन बुला रही है। जब वह बड़ी बहन से मिलना चाही तो वह मिलने नहीं आयी। उसी समय उसका जीजा वहां आया और उसे जबरन पकड़ कर एक झाड़ीनुमा स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया।
जब वह विरोध कर रही थी तो उसे जान से मारने की धमकी भी दिया। कहा है कि उपरांत उसकी तबियत खराब हो गया था इसी वजह से पुलिस को सूचना देने में देरी हुई। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।