
Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

एसटीएफ के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बनाया गया है। रांची के ग्रामीण एसपी को साहेबगंज का एसपी बनाया गया है। रेल एसपी धनबाद प्रियदर्शी आलोक को बोकारो का एसपी बनाया गया है। धनबाद की ग्रामीण एसपी रिशमा रमेशन को पलामू का एसपी बनाया गया है।

दीपक कुमार को गिरीडीह एसपी, डॉ विमल कुमार को सरायकेला-खरसावां का एसपी, पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका का एसपी बनाया गया है।
वैसे अधिकारी जिनका कहीं पदस्थापन नहीं किया गया है वे पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।


