
New Delhi: कस्टम विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एक तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

कस्टम अधिकारियों ने ताशकंद से आए 8 यात्रियों को गिरफ्तार कर 5.319 किलोग्राम सोने की चेन बरामद की है। सोने की चेन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.93 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर ट्विट कर बताया कि ताशकंद से आए आठ लोगों से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 5.319 किलोग्राम सोना की (50 चेन) बरामद किया है। (HS)
सीबीआईसी ने कहा कि जब्त किए गए सोने की 50 चेन की कीमत 2.93 करोड़ रुपये है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।


