
Deoghar: देवघर जिले के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने वाहनों से अवैध उगाही करने वाले एक सिपाही को जांच के बाद निलंबित कर दिया। निलंबित हुए जवान का नाम मुकेश पासवान है।

बताया जाता है कि कोरियासा के पास उक्त जवान के द्वारा 50 से 100 रूपये लेकर अवैध रूप से वाहनों को पार कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत एसपी से की गई थी। उपरांत एसपी ने जांच का आदेश दिया था। जांच उपरांत यह मामला सही पाया गया। जिसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया।


