
Deoghar: बिजली के करंट की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा का नाम 16 वर्षीय ममता कुमारी है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कदीया गांव की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि घर के बगल के झाड़ी के उपर बिजली का तार पोल से लटका हुआ था। वह झाड़ी के पास जैसे पहुंची तो करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गयी।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उसे पहले बिजली के तार की चपेट से बाहर निकाला उसके बाद इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


