
Deoghar: श्रावणी मेला के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले 22 पुलिस कर्मियों को एसपी सुभाष चन्द्र जाट के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित हुए पुलिसकर्मियों में सअनि सुशांत लकड़ा गढ़वा जिला बल, सअनि उग्रीव पासवान रांची जिलाबल, सअनि अक्षयवर राम, सिमडेगा जिलाबल, आरक्षी सुमंत यादव बोकारो जिलाबल, आरक्षी सत्येंद्र कुमार रांची जिलाबल, आरक्षी अमित गौरव देवघर जिलाबल, हवलदार अनुज कुमार सिमडेगा जिलाबल, आरक्षी शम्भू कुमार गिरीडीह जिलाबल, आरक्षी पप्पू कुमार यादव जेप-03 गोविंदपुर धनबाद, आरक्षी सुखनाथ प्रधान लोहरदगा जिलाबल, आरक्षी चंदन कुमार सांडिल्य बोकारो जिला बल, आरक्षी फैयाज अहमद, विशेष शाखा, आरक्षी मो शाहीद अंसारी धनबाद जिला बल, आरक्षी अरशद अजीज गिरिडीह जिलाबल, आरक्षी अशोक कुमार दिग्वार सिमडेगा जिलाबल, आरक्षी पतरस मलतो जेप-5, आरक्षी विनोद कुमार महतो प्रशिक्षण केंद्र नेतरहाट, आरक्षी दुखराज ऊराव धनबाद जिला बल, आरक्षी बिरसु उरांव बोकारो जिलाबल, आरक्षी उमेश कुमार बोकारो जिला बल, आरक्षी बुदीराम बास्की जामताड़ा जिलाबल, आरक्षी अनुज कुमार सिमडेगा जिलाबल के नाम शामिल हैं।


