
Deoghar: जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना इलाके में 15 जुलाई को एक सीएसपी संचालक से लूट का प्रयास किया गया था। जिसमें अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर गोली चला दी थी। जिससे सीएसपी संचालक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी निवासी बंकेश मंडल मामली रूप से घायल हो गया था। इस मामले में लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए अपराधी आनन्दपुर निवासी मंटू दास को गिरफ्तार एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ पहले गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों कि माने तो तकनिकि जांच में देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौफाल निवासी अपराधी मुकेश मंडल का नाम सामने आया। उपरांत जमुई पुलिस ने देवघर पुलिस से संपर्क स्थापित किया। देवघर पुलिस के सहयोग से मुकेश को देवघर- दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित महिन्द्रा शोरूम के पास से गुप्त सूचना पर दबोच लिया गया। रविवार की दोपहर लक्ष्मीपुर थाना के एसआई मंटू कुमार सदलबल नगर थाना पहुंचे और पुछताछ के लिये अपने साथ ले गये। सीएसपी संचालक से लूट के प्रयास के मामले एक अपराधी रंजीत दास को भी गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्धी निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक बंकेश मंडल गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से शनिवार को 1.95 लाख रूपया निकालकर वापस आ रहा था। जैसे ही वह रतनपुर केनुहट रोड में निकला हथियाबर के पास पहुंचा उसी दौरान पहले से घात लगाये बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो अपनी बाइक को तेजी से भगाने लगा। उसी दौरान अपराधियों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गया। बाइक चलाते हुए वह लक्ष्मीपुर थाना पहुंच गया और घटना की बावत जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि जमुई पुलिस की पुछताछ में इन अपराधियों ने दुमका के एक आपूर्ति व्यवसायी के घर लूट करने की योजना भी बनाई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।



