
Deoghar: देवघर शहर के एक गैंग के कुछ सदस्य लाइव वीडीयो कर एसपी और डीएसपी को चुनौती दे रहें हैं। वहीं एक नगर थाना के दारोगा को भद्दी- भद्दी गालियां भी दे रहे हैं। बदमाशों का एक वीडीओ वायरल भी हुआ है।

वीडियो में दरोगा को गाली देने वाले अपराधी खुलेआम कह रहे हैं कि शहर में गुंडा गर्दी करके निकल जाते हैं और एसपी -डीएसपी कुछ भी नहीं बिगाड़ पाता है तो दरोगा क्या कर लेगा।

यह वीडीओ इंस्टाग्राम पर बनाकर वायरल किया गया है। इधर, नगर पुलिस वायरल वीडीओ में गाली-गलौज करने वाले अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी है।



